Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भरसर की टीम ने पिपरा की टीम को हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को डीपीएल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में भरसर की बट्टू इलेवन ने पिपरा की बाला इलेवन को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
    टॉस जीतकर पिपरा की बाला इलेवन ने भरसर की बट्टू इलेवन से पहले बल्लेबाजी कराया। भरसर की टीम ने टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 4 विकेट खोकर 135 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरा की बाला इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कड़े मुकाबले में पिपरा की बाला इलेवन को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन्नू पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी (कप) और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 120 रन और 8 विकेट लेने वाले विवेक बिहारी को मैन ऑफ़ द सीरीज के रूप में इलेक्ट्रिक पंखा दिया गया। वहीं दिनेश सिपाही को 31 रन और 4 विकेट के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच, घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
    मुख्य अतिथि धन्नू पाण्डेय ने कमेटी के सभी सदस्यों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी खेल को ईमानदारी और परिश्रम से खेला जाए तो सफलता जरूर मिलती है। खिलाड़ियों को खेल हमेशा शौक और खेल भावना से खेलना चाहिए, न कि बदले की भावना से। जो खिलाड़ी मेहनत और अटूट लगन से परिश्रम करता है, सफलता निश्चित रूप से उसके कदम चूमती है।
    प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कोरर के रूप में अंजनी तिवारी ने भूमिका निभाई। वहीं अंपायरिंग का दायित्व लल्लू सिंह और नवनीत ओझा ने संभाला। मैच के दौरान अतुल सिंह और अवनीश यादव ने अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष सिंह, अमित तिवारी, प्रकाश पांडेय, इमरान, राहुल सिंह, अजीत यादव, पंकज यादव, मोनू सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News