Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    परंपरागत ढंग से निकाले गए मोहर्रम का जुलूस : मुस्लिम बंधुओं ने नम आंखों से हुसैन की शहादत को किया याद


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    *दुबहर, बलिया:--* इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में मनाए जाने वाला मोहर्रम का मातमी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में शुक्रवार को परंपरागत ढंग से पूरे इलाके में मनाया गया। गांव-गांव से निकाले गए जुलूस। सुबह से देरशाम तक पूरा इलाका या हुसैन, या अली के नारों से गुंजता रहा। जुलूस से लेकर कर्बला तक शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर पुरुष एवं महिला पुलिस जगह-जगह तैनात रही। वहीं थानाध्यक्ष अजय पाल सुबह से रात तक अपने हमराहियों के साथ पूरे इलाके में चक्रमण करते रहे।
    इसी क्रम में नगवा, अखार एवं शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी गांव के मुस्लिम बंधुओ ने अपने-अपने गांव से ताजिए का मातमी जुलूस निकाला। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस नगवा-अखार ढाला स्थित अखाड़े पर पहुंचा। जहां मुस्लिम बंधुओं के साथ तीनों गांव के युवाओं ने पारंपरिक खेल गदका, गदका बनैठी, सैफ, लठ्ठमार, बंदिश आदि खेलों के साथ अनेकों करतब दिखाकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके पूर्व नगवा में पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, चंद्रप्रकाश पाठक, डॉ0 बृकेश कुमार पाठक, अजीत पाठक 'बब्लू' एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश पाठक ने अपने-अपने आवास पर करतब दिखाने वाले युवाओं का स्वागत एवं पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया। देरशाम सभी ताजियेदार अपनी-अपनी ताजिए लेकर कर्बला पहुंचे जहां ताजिए का मिलान हुआ। इसके बाद ताजिए में रखी मिट्टी कर्बला में दफनाई गई, और मुस्लिम बंधुओ ने अपनी नम आंखों से हुसैन की शहादत को याद किया।
     अखार के पूर्व प्रधान सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, लक्की सिंह, सुजीत सिंह, पप्पू सिंह, रणजीत सिंह, पिंटू पासवान, गुप्तेश्वर पाठक, सनी सिंह, नीरज प्रताप सिंह, नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, अरुणेश पाठक, बब्बन विद्यार्थी, सुशील पाठक, गोविंद पाठक, राकेश यादव, रमन पाठक, गजल दुबे, हरिशंकर पाठक, विजय शंकर यादव, बेयासी के प्रधान धर्मेंद्र यादव, पवन गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, रविंद्र पाल, राजू मिश्रा, वरुण सिंह, दिनेश यादव, घोड़हरा के प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, पूर्व प्रधान नफीस अख्तर, संजय चौहान, चिरंतन गुप्ता, संतोष यादव, जनाड़ी के प्रधान विनोद पासवान, सुशील पांडेय, अशोक पांडेय, अन्नपूर्णानंद तिवारी, लालबाबू यादव, ओझा कछुआ के पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्र, बलराम यादव, संदीप कुमार गुप्ता, ओझवलिया के प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद दुबे, सुशील दुबे सहित हजारों लोग अपने-अपने गांव के जुलूस में शामिल रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News