उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के अड़रा गांव स्थित हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे तक चले अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन गुरुवार को विधिवत हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ। पंडित आनंद शंकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान शेखर सिंह के हाथों हवन एवं पूर्णाहुति का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय की कामना की। जय बजरंगबली के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा। अखंड हरि कीर्तन के बाद व्यास गुड्डू यादव, सुमित सिंह एवं हरेंद्र सिंह ने अपनी आरती एवं भजन गीतो की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर किया।
आयोजन को सफल बनाने में मुन्ना सिंह, रविश सिंह, पृथ्वीनाथ सिंह, रवि पांडेय, राजू सिंह, अशोक सिंह, पवन सिंह, पप्पू यादव, निहाल सिंह, राहुल सिंह, संतोष सिंह, सोमनाथ साहू, महाबीर सिंह, सोमनाथ सिंह, विक्की सिंह, आर्यन सिंह, समीर सिंह आदि श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

TREND