उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया, 2 अगस्त 2026 :--माँ गंगा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गंगा गीत एवं बैठक मंत्र के साथ गंगा समग्र, जिला बलिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, नागा जी मठ गुरुकुल आश्रम में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश जी के नेतृत्व में शरीफा एवं अनार के लरय्पौदर
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री ललृ उपाध्याय ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा हेतु प्रस्ताव रखा। पहला - तमसा नदी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए भव्य जन - जागरण शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरा- वर्तमान में चल रहे वृक्षारोपण मास के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तीसरा - आगामी विश्व नदी दिवस 27 सितंबर को भव्य एवं व्यापक रूप से मनाने की तैयारी की जाएगी।
बैठक के मुख्य वक्ता डाॅ० गणेश कुमार पाठक (पर्यावरणविद्) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बड़े-बड़े वृक्षों की निरंतर कटाई तथा भूजल के अत्यधिक दोहन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहरीकरण एवं चौराहों के विस्तार के नाम पर पुराने वृक्षों का कटना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
सहायक नदी आयाम प्रमुख श्री जवाहर सिंह ने बताया कि तमसा नदी अंबेडकर नगर से निकलकर बलिया के मालदेपुर घाट पर माँ गंगा में मिलती है। उन्होंने बताया कि इसकी लगभग 50 किलोमीटर की यात्रा में इसकी दो प्रमुख सहायक नदियाँ मगई एवं लकड़ा हैं, जिनके तलहटी की सफाई आवश्यक है , ताकि वो वर्ष भर सतत प्रवाही हो सकें। इसके लिए तमसा नदी के मार्ग में भव्य शोभा यात्रा निकालकर जन - जागरूकता उत्पन्न करना आवश्यक है।

TREND