Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शिवम गुप्ता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि : रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के किशुनीपुर गांव में मेजर थैलेसीमिया से असमय कालकवलित हुए शिवम गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शिवम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
     श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले वीरेंद्र गुप्ता ने अपनी हित चिंता को दरकिनार कर अपने बेटे शिवम के इलाज के साथ-साथ समाज के अन्य जरूरतमंदों के लिए हमेशा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। उनका यह समर्पण मिसाल है। कार्यक्रम में वर्ष 2014 से 2025 तक निरंतर रक्तदान कर शिवम का जीवन बचाने में सहयोग देने वाले कई नियमित रक्तदाता भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने उनके इस निःस्वार्थ योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। चिकित्सक डॉ. ए. के. उपाध्याय ने रक्तदान करने वाले युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल थैलेसीमिया ही नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं और रक्त की कमी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
     इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे, अरुण ओझा, राजा दुबे, नंदलाल यादव, महेंद्र गुप्ता, राकेश पांडेय, रघुनाथ गिरी, आशीष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News