उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के नगवा गांव पुरानी बाजार स्थित बाबा गरीबा नाथ शिव मंदिर परिसर में शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में चौथी सोमवारी के अवसर पर परंपरा के तहत सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। जो मंगलवार की देर शाम भंडारे के साथ संपन्न हो गया।
पंडित सोनू पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच सदस्यों के हाथों विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया। गायक वीर बहादुर यादव, गायक भोला पाठक एवं गायक हरेंद्र ठाकुर ने अपनी मानस मंडली के साथ रामचरित मानस पाठ एवं देवी-देवताओं की आरती कर क्षेत्र व गांव के मंगलमय की कामना की। आयोजित भंडारे में क्षेत्र एवं गांव के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद शर्मा, रामजी पासवान, राकेश यादव, तारकेश्वर वर्मा, बच्चालाल गुप्ता, क्षितिज पांडेय, रविंद्र यादव, सुशील गोंड़, मन्तोष गुप्ता, ओमप्रकाश ठाकुर, महेश वर्मा, गौतम यादव, टिंकू शर्मा, बंटी ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

TREND