उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) दुबहर में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ बैच का शुभारंभ हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों को 'निपुण विद्यालय' के रूप में विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाताओं एवं विशेषज्ञों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए निर्देशों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, एआरपी एवं बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे।

TREND