Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    थाना दुबहर पुलिस द्वारा 11 लावारिस मोटरसाइकिलों की नियमानुसार नीलामी संपन्न : ₹90,000 की शासकीय आय हुई प्राप्त



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन-2’ अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में लावारिस व निस्तारण योग्य वाहनों के पारदर्शी निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।
    इसी श्रृंखला में शनिवार को थाना दुबहड़ से संबंधित विभिन्न मुकदमों/मामलों में सीज की गई कुल 11 अदद लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। यह नीलामी प्रक्रिया थाना गड़वार परिसर में गठित अधिकृत नीलामी समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल रहे:-- उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर बलिया,क्षेत्राधिकारी नगर: सतीश शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया: असगर अलीसहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO): अनिल कुमार राय, थानाध्यक्ष दुबहड़: अनुपम जायसवाल।
     गठित समिति की देखरेख में शासकीय नियमों एवं पारदर्शी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए कुल 11 मोटरसाइकिल वाहनों की बोली लगाई गई, जिससे ₹90,000/- (रुपये नब्बे हजार मात्र) का राजस्व प्राप्त हुआ। संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया को निष्पक्ष, विधिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News