Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बैंक प्रशासन ने दुर्घटना बीमा क्लेम की 20 लाख रुपये की राशि पीड़ित माता को सौंपी


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, सामाजिक प्रतिबद्धता और त्वरित ग्राहक सेवा का परिचय दिया है। बैंक प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपही अगरौली गांव निवासी स्वर्गीय अंकित कुमार उपाध्याय के आकस्मिक निधन के बाद उनकी नामांकित माता अंजनी देवी को बृहस्पतिवार को 20 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा क्लेम राशि का चेक सौंपा।
    शाखा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रीजनल मैनेजर बृजेश सिंह, चीफ मैनेजर (बलिया) मनीष त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक विवेक कुमार तिवारी और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से दिवंगत अंकित की माता को चेक प्रदान किया।

    ग्राम दोपही अगरौली निवासी निरंजन उपाध्याय के पुत्र अंकित कुमार उपाध्याय ने 12 दिसंबर को एसबीआई की दुबहर शाखा में बचत खाता खुलवाया था। इसके बाद 17 दिसंबर 2025 को बैंक की सुरक्षा योजना के तहत उनका व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कराया गया।

    बीमा प्रक्रिया पूरी होने के महज 4-5 महीने बाद, 9 मई 2026 को बैरिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े अंकित को रौंद दिया, जिससे उनका असमय निधन हो गया। मृतक अंकित अपने पीछे माता-पिता, दो भाइयों (अनुभव और अतुल) तथा दो बहनों (खुशी और अमृता) का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंकित के निधन के बाद 29 मई को उनकी माता अंजनी देवी ने बैंक शाखा में क्लेम का आवेदन प्रस्तुत किया।

     आमतौर पर तकनीकी व प्रक्रियागत अड़चनों के कारण बीमा क्लेम में काफी समय लग जाता है, लेकिन एसबीआई प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई महज 20 दिनों में पूरी करा ली। इस मौके पर प्राचार्य राजेश्वर, आनंद गिरि, वीरेंद्र तिवारी, प्रमोद यादव, श्वेतांशु गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News