Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    राजेश ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में लगाई छलांग : तलाश में जुटी एनडीआरफ एवं पुलिस



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--शहर कोतवाली, जपलिनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बेदुवा मोहल्ला निवासी करीब 42 वर्षीय राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर गुप्ता ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जनेश्वर मिश्र सेतु के चौथे पाया के निकट पुल के नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक राजेश गुप्ता की बरामदगी नहीं हो सकी थी। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश गुप्ता सोमवार को पारिवारिक कलह के चलते अपनी बाइक लेकर जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचे। जहां से अपने भांजे के मोबाइल पर गंगा नदी में छलांग लगाने की बात बताई। यह बात सुनकर भांजा राजेश को खोजते हुए जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंच गया। अभी भांजा पाया नंबर दो पर पहुंचा ही था कि इतने में राजेश ने पाया नंबर चार के निकट पुल के नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी। भांजा और परिजनों ने घटना की सूचना दुबहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा नदी में राजेश गुप्ता की तलाश शुरू कराई। शव तलाश के लिए एनडीआरफ टीम को भी सूचना दी गई। तहसीलदार महोदय और थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल भी मौके पर मौजूद रहे और तलाश अभियान पर नजर बनाए रखी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही पारिवारिक कलह के कारणों की भी जांच कर रही है।
     जानकारी के अनुसार राजेश गुप्ता मुंबई में किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। वह 12 - 14 दिन पहले मुंबई से अपने घर आया था। राजेश गुप्ता की शादी 7 वर्ष पहले चक्की, बक्सर, बिहार में प्रीति गुप्ता के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे- 5 वर्ष की एक पुत्री और लगभग 2 वर्ष का एक पुत्र है। प्रीति गुप्ता सोमवार को अपने पति के दीर्घायु के लिए हरितालिका व्रत रखी थी। रो रोकर उनका बुरा हाल है।

    Bottom Post Ad

    Trending News