Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत किसानों व अधिकारियों का दल पूसा (बिहार) रवाना



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- जनपद में श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन 2026-27 (न्यूट्री सीरियल्स घटक) तथा 'उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम' के अंतर्गत एक विशेष प्रशिक्षण दल को बिहार स्थित डॉ0 राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) के लिए रवाना किया गया। उप निदेशक कृषि, मनीष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को गंतव्य की ओर रवाना किया।
    इस शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण दल में जनपद के प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ कृषि विभाग के 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल शामिल है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसान व विभागीय टीम निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेगी। उन्नत खेती तकनीक:- मड़ुआ, सांवा, कोदो जैसे पौष्टिक मिलेट्स की वैज्ञानिक विधि से पैदावार और फसल प्रबंधन। उत्पादन व प्रसंस्करण:- मिलेट्स का व्यावसायिक स्तर पर प्रसंस्करण (Processing) और वैल्यू एडिशन। व्यंजन निर्माण:- मिलेट्स आधारित पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की विधियों का प्रशिक्षण।
     उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने कहा कि मिलेट्स कम पानी और विपरीत मौसम में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसलें हैं। इस प्रशिक्षण से लौटे किसान अन्य स्थानीय कृषकों को भी मड़ुआ, सांवा और कोदो उगाने तथा उनके प्रसंस्करण के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे जनपद में किसानों की आय बढ़ाने और पोषण स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News