Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं सह-प्रीतिभोज का आयोजन : जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 


    दुबहर, बलिया:--आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने धरातल पर अपनी सियासी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर के अंतर्गत दुबहर स्थित एक मैरिज हॉल में शनिवार देर शाम भव्य भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं सह-प्रीतिभोज का आयोजन पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
    समारोह का मुख्य ध्येय दलीय ढाँचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल और पारिवारिक आत्मीयता को बढ़ावा देना था। बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत और रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की लगन और अनुशासित संगठन के बल पर पार्टी आने वाले चुनाव में फिर से प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों तथा प्रदेश की योगी सरकार के 9.5 वर्षों की जनहितैषी योजनाओं व विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने की अपील की।
     पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि बलिया को ऐसा जनप्रतिनिधि मिलना सौभाग्य की बात है, जिन्होंने सदैव जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में आनंद स्वरूप शुक्ला को पुनः प्रत्याशी बनाकर सेवा का मौका दिया जाए। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन किया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
     कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह ने की, जबकि मंच संचालन अमित दुबे ने किया। इस अवसर पर दुबहर के ग्राम प्रधान प्रभात पाण्डेय, जनाड़ी के पूर्व प्रधान घनश्याम पांडेय, किसान मोर्चा से अखिलेश वर्मा, फौजी राजू सिंह, रवींद्र सिंह, अड़रा के ग्राम प्रधान बलदेव जी गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष अंजली लाल चौबे, अरुण ओझा समेत क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News