Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    BIG News:माँ काली मंदिर में चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा : दो अभियुक्त गिरफ्तार : सोने-चाँदी के आभूषण बरामद

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 



    दुबहर, बलिया:-- थाना दुबहड़ क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा स्थित माँ काली मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस टीम ने इस मामले में एक युवक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामदगी शत-प्रतिशत है। पुलिस अधीक्षक बलिया ईरज राजा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को यह सफलता मिली।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 अक्टूबर 2026 को ग्राम उदयपुरा स्थित माँ काली मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना दुबहड़ में मु0अ0सं0 112/26, धारा 305(d) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए ग्राम जनाड़ी के पास धरनीपुर मोड़ से रिंग बंधा की ओर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को लगभग 12:13 बजे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में नीरज गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम पकड़ी, थाना पकड़ी, जनपद बलिया तथा एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपितों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से लगभग 356 ग्राम चाँदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। इनमें 14 चाँदी की चेन, जिनका वजन लगभग 186 ग्राम है, तथा एक चाँदी का छत्र, जिसका वजन लगभग 170 ग्राम है, शामिल है। इसके अतिरिक्त लगभग 5.38 ग्राम सोने अथवा पीली धातु के आभूषण भी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है। इनमें चार सोने के लॉकेट, एक माँग टीका तथा मंगलसूत्र का एक लॉकेट शामिल है। इस प्रकार पुलिस ने मंदिर से चोरी गए आभूषणों की बरामदगी करते हुए घटना का त्वरित खुलासा किया।
    चोरी की घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शिवम यादव द्वितीय, कांस्टेबल रवि कुमार मौर्या, कांस्टेबल विश्वरंजन चौबे तथा कांस्टेबल आलोक चौहान शामिल रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News