Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आदर्श रामलीला कमेटी नगवा के अध्यक्ष बने बरमेश्वर नाथ पाठक : 28 अक्टूबर से होगी रामलीला


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
     
    दुबहर, बलिया:-- आजादी के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में आदर्श रामलीला कमेटी के गठन एवं आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार की देर शाम राधाकृष्ण पाठक 'बाबा' के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जवाहर लाल पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से बरमेश्वर नाथ पाठक को आदर्श रामलीला कमेटी नगवा का अध्यक्ष चुना गया।
    बैठक में रामलीला के सफल  आयोजन के उद्देश्य से कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का  चयन किया गया। इसमें अवध किशोर पाठक को उपाध्यक्ष, हरेराम पाठक 'लालू' को मंत्री, कृष्णकांत पाठक को उपमंत्री, अनिल कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष तथा राधा पाठक को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जवाहर लाल पाठक को संरक्षक, राधेश्याम पाठक को व्यवस्थापक एवं विनोद पाठक को सह व्यवस्थापक बनाया गया। राजनारायण पाठक को मुख्य व्यास की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 28 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रामलीला का मंचन होगा।

    इस मौके पर प्रमुख रूप से रामलीला रंगमंच के विदूषक जागेश्वर मितवा, रवि शंकर पाठक, गिरधर पाठक, अनिल पाठक, पिंटू पाठक, सुनील पाठक, नंदलाल पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News