Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    महानवमी पर माता के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पुलिस रही मुस्तैद


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार की देर शाम रामनवमी एवं दुर्गा पूजा की धूम एवं चहल-पहल जोर शोर से रही। अनेक गांवों में दुर्गा पंडाल एवं आकर्षक मूर्ति लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जहां भारी संख्या में लोग दुर्गा पंडाल को देखने के साथ ही मां के दर्शन पूजन भी भारी संख्या में कर रहे हैं। आयोजन समितियों द्वारा दर्शकों की सुविधा एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग महिला कांस्टेबलों के साथ तैनात रहे।
    ऐसी
    इसी क्रम में शिवपुर दियर नई बस्ती व्यासी में आदि शक्ति नाट्यकला परिषद के तत्वावधान में दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। महानवमी के पावन अवसर पर माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पूजा पंडाल में पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कराए तथा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुबहर पुलिस मुस्तैद रही। वहीं थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। इस दौरान अखार एवं ब्यासी पूजा पंडाल में पहुंचे थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह का कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। 
    इस मौके पर पंकज सिंह, गणेश जी सिंह, प्रधान धर्मेंद्र यादव, राहुल मिश्र, मिथिलेश सिंह, बसंत सिंह, रविंद्र पाल मुखिया, दिनेश यादव, राजू मिश्रा, पवन गुप्ता, आशीष तिवारी, सुरेंद्र यादव, अजीत यादव, चंदन शर्मा, संजय गुप्ता, उमाशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News