Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अंजना तिवारी ने सतनीसराय चौकी इंचार्ज कीर्ति त्रिपाठी को किया सम्मानित



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

     
    बलिया:-- कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय चौकी इंचार्ज कीर्ति त्रिपाठी को उनके कर्तव्य निष्ठा एवं नवरात्र में निर्विवाद तथा अनुशासनिक तरीके से भीड़ तथा अपने थाना क्षेत्र को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराने के उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक इकाई सेवा भारती बलिया विभाग की मंत्री अंजना तिवारी ने चौकी इंचार्ज को माल्यार्पण कर, मां दुर्गा की पटा पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।
    सम्मानित करने के उपरांत अंजना तिवारी ने कहा कि पूरे मेला अवधि में कीर्ति त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ सभी पूजा पंडालों में चक्रमण करती रही। एक-एक लोगों पर कड़ी निगाह रखते हुए यातायात एवं चौकी क्षेत्र के निवासियों के साथ तालमेल बैठाते हुए अपने कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। जिसके करण श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आई। चौकी इंचार्ज का यह कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। सम्मान के दौरान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बरमेश्वर प्रधान, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा रिंकी ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

    Bottom Post Ad

    Trending News