Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गीतों की सरिता में गोता लगाए श्रोता : अशोक पाठक ने फीता काटकर कराई कार्यक्रम की शुरुआत



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के नगवा गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम देवता आदि देव बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ चार दिनों तक श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। जो भंडारे के साथ संपन्न हो गया।
    आचार्य पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय एवं अवनीश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान पिंटू पाठक के हाथों पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। चार दिनों तक चले धार्मिक कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से आए मानस एवं कीर्तन के कलाकारों ने अखंड रामचरितमानस पाठ एवं 24 घंटे का अखंड हरि नाम संकीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया। चार दिनों तक पूरा इलाका भक्ति से सराबोर रहा।
    पूर्णाहुति के अवसर पर सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद बक्सर के गायक बुढ़ा सिंह एवं बलिया के कलाकार कमलेश देहाती के बीच लोकगीत का शानदार मुकाबला हुआ। सारी रात श्रोताओं ने गीतों की सरिता में खूब गोता लगाया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक के भतीजे अशोक पाठक ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस दौरान आदि प्रिंस ज्वाइंस क्लब सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाठक 'पिंटू' एवं पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ पाठक ने उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक एवं रमन कुमार पाठक ने की।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश तिवारी, सपा नेता अनिल राय, पिंटू जावेद, नेता बब्लू पांडेय, डॉ. बृकेश कुमार पाठक, विष्णु दयाल पांडेय, सुशील पाठक, नीरज प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता, विजय शंकर यादव, गायक राजेश पाठक, विजय पाठक व्यास, रवि शंकर पाठक, विश्वनाथ पाठक, राधाकृष्ण पाठक, अखिलेश चौबे, रोहित पाठक, हरिशंकर पाठक, राजू चौबे, छोटेलाल पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News