उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर,बलिया:-- जनाड़ी के ग्राम प्रधान विनोद पासवान को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव जनाड़ी में स्थानीय लोगों ने अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि विनोद पासवान को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जनाड़ी गांव सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व एवं सामाजिक सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पवन कुमार गुप्ता (क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), चन्दन शर्मा (बूथ अध्यक्ष), अजीत कुमार यादव, अंकित पाठक, गुड्डू गिरी (शक्ति संयोजक), कमलेश पाण्डेय (जिला कार्यालय मंत्री), सूरज पाण्डेय (बूथ अध्यक्ष), पंकज पाण्डेय, पवन पाण्डेय एवं सोनू गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

TREND