उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--शिक्षा, साहित्य, अध्यात्म एवं लोकसंस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक स्व. पंडित शिवजी पाठक की श्राद्ध क्रिया (ब्रह्मभोज) के अवसर पर सोमवार की शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने पंडित शिवजी पाठक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, साहित्य, अध्यात्म और नगवा की ऐतिहासिक रामलीला के माध्यम से समाज पर अमिट छाप छोड़ी। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से क्षेत्र की शैक्षिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान स्वर्गीय पाठक के ज्येष्ठ पुत्र इंजीनियर भगवती शरण पाठक ने सभा में उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, सपा यु.स. के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह 'पुन्ना', राजेश सिंह 'पप्पू', सपा नेता अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, ससपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय नारायण आर्य, केके पाठक, रामेश्वर पासवान, आशुतोष ओझा, शशिकांत सिंह, कमलेश पांडेय, संतोष सिंह, डॉ. सतीश उपाध्याय, डॉ. हरिहरनाथ पांडेय, डॉ. नरेंद्र सिंह, रोहित चौबे, अरुण ओझा, विवेक सिंह, राजेश पांडेय, विद्यासागर गुप्त, गणेश जी सिंह, भोला जी प्रसाद, रणजीत सिंह, अजय मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, लक्की सिंह, विवेक पाठक, राहुल मिश्रा, धनजी यादव, नीरज प्रताप सिंह, नेता भरत यादव, रविंद्र पाल, अवनीश उपाध्याय, संजय पांडेय, जयप्रकाश मिश्र, जवाहरलाल पाठक, डॉ. सुरेश चंद, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान एवं थानाध्यक्ष बृजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

TREND