Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रमों के होंगे आयोजन : 22 से 24 नवंबर तक शाम पांच से छह बजे तक प्रवचन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया:--कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के गंगा तट स्थित मुक्तिधाम के समीप नागा बाबा कुटिया में 24 नवंबर को स्नान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें स्वामी श्री श्री 1008 अजीतानंद गिरि जी महाराज (नागा बाबा) श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, भक्ति और साधना का संदेश देंगे। तीनों दिन शाम पांच बजे से छह बजे तक प्रवचन होगा।
    कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इसी क्रम में 24 नवंबर को नागा बाबा कुटिया के समीप गंगा तट पर स्नान मेले का आयोजन होगा। यह धार्मिक आयोजन शिवरामपुर स्थित गंगा घाट, वार्ड संख्या नौ में मुक्तिधाम के समीप होगा। आयोजक मंडल ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

    Bottom Post Ad

    Trending News