उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर,बलिया:--ग्राम पंचायत दुबहर, दशरथ मिश्र के छपरा में कर्मयोगी शिक्षक स्व. महेश मिश्र की चौदहवीं पुण्यतिथि मंगलवार की देरशाम श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक एवं गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय मिश्र के पुत्र अनूप मिश्र 'मनोज' द्वारा नरसिंह आश्रम (विंध्याचल) से पधारे श्री कृष्ण दास जी महाराज के कर-कमलों से 150 गरीब, जरूरतमंदों में कंबल का वितरण कराया गया। आयोजित भंडारे में समाजवादी पार्टी के विधायक नीरज यादव पुजारी एवं सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि शामिल रहे।
इस मौके पर पुरोहित लल्लन जी, अक्षय कुमार मिश्र, सत्यजीत मिश्र, आनंद श्याम पांडेय, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. पिन्टू यादव, ग्राम प्रधान प्रभात पाण्डेय, बरमेश्वर प्रधान, अजीत पांडेय, अनिल कुमार, राजेश पांडेय 'डब्लू', पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार मिश्र, अखिलेश प्रताप सिंह 'मिन्टू', समाजसेवी नागेश्वर सिंह, रणजीत सिंह, अजय मिश्र, लक्की सिंह, बृजेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

TREND