Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    इंदिरा गांधी ने अमेरिकी चौधराहट पर लगाम लगाया : रमाशंकर तिवारी



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    बलिया:--पूरी दुनिया में कूटनीति एवं राजनीति के सवाल पर वैश्विक शासकों को सियासत का पाठ पढ़ाने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी एकमात्र भारत की प्रधानमंत्री रही हैं। जिसे आयरन लेडी का खिताब मिला। भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर और पाकिस्तान को दो टुकड़े कर श्रीमती इंदिरा गांधी ने अमेरिकी चौधराहट पर लगाम लगाया। उक्त बातें श्रीमती गांधी की जयंती पर गंगा मुक्ति अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कही।
    श्री तिवारी ने कहा कि श्रीमती गांधी ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन कर संसार के एक सौ एक राष्ट्रों को एक मंच पर लाकर अमेरिका और सोवियत संघ के समक्ष एक तीसरा मोर्चा खड़ा कर दिया। कहा, राष्ट्र इंदिरा जी का ऋणी है, जिन्होंने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा ही नहीं दिया बल्कि अनाज के उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

    Bottom Post Ad

    Trending News