Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    संत रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट : धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती व्यासी स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे ‘रिंकू’ ने विधि-विधान के साथ किया।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे ‘रिंकू’ ने कहा कि संत रविदास ने समाज के लोगों को संदेश दिया था कि- "व्यक्ति कोई बड़ा छोटा अपने जन्म से नहीं अपितु अपने कर्म से होते हैं।" वे सत्कर्मों के कारण आज भी समाज के बीच पूजे जाते हैं। संत रविदास जी के विचार समाज में समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उनका जीवन और उनकी विचारधारा पूरी मानवता का कल्याण करती रहेगी। उनके आदर्शों को आत्मसात करने से सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलेगी। श्री दुबे ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। 

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव 'भुवर', जनाड़ी के प्रधान विनोद पासवान, दयाराम, मैनेजर राम, सामाजिक कार्यकर्ता पवन गुप्ता, मनजीत सिंह 'लगन' सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News