Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    SP द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निकलने वाली शिव बरातों के रुटों का भी निरीक्षण किया गया

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 




    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत प्रमुख शिव  मंदिरों/शिवालयों व रास्तों का किया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
    महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निकलने वाली शिव बरातों के रुटों का भी निरीक्षण किया गया ।

    महाकुम्भ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत महोदय द्वारा रेलवे प्रशासन व बलिया पुलिस के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त कर यात्रीगण को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
    आज दिनांक-25.02.2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों यथा बाबा बालेश्वर नाथ आदि मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुविधा के दृष्टिगत मंदिर प्रशासन/पुजारियों से वार्ता किया गया, मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक सुझाव लेते हुए। आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । श्रद्धालुओँ को सुविधाजनक आवागमन/दर्शन हेतु रास्तों का भ्रमण कर यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन के लिए भी निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि शिवालयों/मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है ।
             महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर में निकलने वाली शिव बरातों व झाकियों के निर्धारित रुटों का भी निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शहर में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कड़ाई से आवश्यक नियमों का पालन हेतु निर्देशित किया गया । यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रुप से चलायमान बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी को भी निर्देशित किया गया ।
               निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

    Bottom Post Ad

    Trending News