उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.03.2025 को वादिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 121/25 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 29.03.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 सन्दीप यादव मय हमराह हे0का0 दिनेश यादव व का0 आलोक शुक्ला द्वारा मुखबीरी सूचना पर *अभियुक्त साजन साहनी पुत्र छोटलाल साहनी निवासी कठौडा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को जुर्म से अवगत कराते हुए वांछित होने के कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार समय करीब 11.45 बजे दिमागी चट्टी के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 121/25 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. साजन साहनी पुत्र छोटलाल साहनी निवासी कठौडा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सन्दीप यादव थाना कोतवाली, बलिया
2. हे0का0 दिनेश यादव थाना कोतवाली, बलिया
3. का0 आलोक शुक्ला थाना कोतवाली, बलिया

TREND