Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मंगल पांडेय के बगावत से ही बलिया को मिला बागी होने का खिताब


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:---बलिया की मिट्टी में जन्में शहीद मंगल पांडेय की क्रांति ने पूरे भारत में अंग्रेजी हुकूमत की चुलें हिलाकर रख दी। उक्त बातें शनिवार के दिन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में मंगल पांडेय विचार सेवा समिति द्वारा आयोजित मंगल क्रांति दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कही। कहा कि अंग्रेजी सरकार के खिलाफ मंगल पांडेय की क्रांति से ही सोए भारतीयों का स्वाभिमान जागा। इस क्रांति की लव ने समूचे अंग्रेजी सम्राज्य को जलाकर राख कर दिया। विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय की वीर गाथा युगों-युगों तक गाई जाएगी। मंगल पांडेय ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर बलिया का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया। दुबहर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह ने कहा कि बलिया को बागी कहलाने का श्रेय मंगल पांडेय को ही जाता है। जिन्होंने अपने प्राणों की चिंता किए बगैर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत का बिगुल फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंगल पांडेय के प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ईश्वर ने मुझे मंगल पांडेय के घर में पैदा होने का सौभाग्य प्रदान किया। देश और समाज के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देकर मंगल पांडेय ने जहां कुलवंश के गौरव को ऊंचा किया वहीं उनकी कुर्बानी देश की आजादी के लिए सूत्रपात बनी।
     इसके अलावा मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक, शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता, डॉ0 हरेंद्रनाथ यादव, प्राचार्य अमित सिंह, फौजी अंगद सिंह, पूर्व प्रधान नफीस अख्तर, पप्पू सिंह, विवेक सिंह, कमलेश पांडेय, आदि लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा अतिथियों को कुमकुम लगाकर फूलों की वर्षा कर स्वागत की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों सहित पूर्व सैनिकों को मंगल पांडेय विचार सेवा समिति की ओर से माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
    इस मौके पर डॉ0 रजनीकांत तिवारी, शिवेंद्रनाथ दुबे, शैलेंद्र पांडेय, अरुणेश पाठक, प्रमोद पांडेय, पन्नालाल गुप्ता, अजीत पाठक सोनू, दीपक ठाकुर, ब्रजेश दुबे, अश्वनी सिंह, रवि तिवारी, धनंजय कुमार सिंह, चंडी प्रसाद पांडेय, अग्रसेन पांडेय, दीपांजलि पांडेय, कुमारी गोल्डी, शबाना खातून, गीतांजलि, पूनम, कुमारी सृष्टि, शंकर प्रसाद चौरसिया, ध्रुव नारायण सिंह, पवन गुप्ता, कामता सिंह, शशिकांत सिंह, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, मनीष पाठक, दीपक ठाकुर, संतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। आभार समिति के अध्यक्ष केके पाठक एवं संचालन उप सचिव नितेश पाठक ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News