उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सिकंदरपुर बलिया:----थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड, 01 अदद डण्डा बरामद ।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर भी बरामद ।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार झा* के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र सिकन्दरपुर के ग्राम कठौड़ा दियरा में हुये मारपीट के सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2025 धारा 109,110,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0-81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया है ।*
उल्लेखनीय है कि दिनांक- 29.03.2025 को थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक श्री विकास चन्द पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 80/2025 धारा 109,110,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्तगण 1. मंजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष 2. संतोष यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 36 वर्ष* को मुखबिर की सूचना पर कठौड़ा दियरा के पास से आज दिनांक 29.03.2025 को समय 04.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त संतोष यादव पुत्र रमाशंकर यादव के कब्जे से एक अदद तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ व अभियुक्त मंजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड, 01 अदद डण्डा बरामद हुआ। बरामदी के आधार पर अभियुक्त संतोष यादव के विरूद्ध मु0अ0सं0-81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 80/2025 धारा 109,110,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0-81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. मंजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष
2. संतोष यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 36 वर्ष
बरामदगी-
1. 01 अदद तमंचा .12 बोर
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
3. 01 अदद लोहे की राड (घटना में प्रयुक्त)
4. 01 अदद डण्डा (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मंजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव-
1. मु0अ0सं0-315/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
2. मु0अ0सं0-165/24 धारा 323,504,506,427 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
आपराधिक इतिहास अभियुक्त संतोष यादव पुत्र रमाशंकर यादव -
1. मु0अ0सं0-165/24 धारा 323,504,506,427 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर, बलिया
2. उ0नि0 श्री शकील अहमद थाना सिकन्दरपुर, बलिया
3. का0 रविशंकर पटेल थाना सिकन्दरपुर, बलिया
4. का0 दिलीप कुमार थाना सिकन्दरपुर, बलिया
5. का0 गिरजाशंकर यादव थाना सिकन्दरपुर, बलिया।

TREND