उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:संतोष मिश्रा
अयोध्या :---अयोध्या आज सहकारी बैंक की एनुअल जनरल मीटिंग संपन्न हुई है।इस मीटिंग मे सरकारी बैंक का 7 करोड़ 87 लाख का बजट पास हुआ है जिसमें एक करोड रुपए का लाभ रहा है।इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर शामिल हुए।इस अवसर पर मंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, उन्होंने कहा जो अपने आप को श्री कृष्ण का वंशज बताते हैं उनको गौशालाओं से दुर्गंध आती है,वही महाराणा सांगा के अपमान पर जेपीएस राठौर ने कहा वह हमारे पूर्वज हैं उन पर टिप्पणी करने के मतलब सूरज पर थूकने के बराबर है,आने वाले समय में जनता जवाब देगी।इस मीटिंग में सहकारिता मंत्री के साथ सरकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह खुन्नू पांडे व अन्य लोग मौजूद रहे।

TREND