उत्तर प्रदेश लखनऊ
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
लखनऊ:---यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जातीय जनगणना का फ़ैसला ऐतिहासिक है। समूचा दलित आदिवासी पिछड़ा समाज उनके इस फ़ैसले का तहेदिल से स्वागत करता है। दशकों से इसका इंतज़ार था। यह उन नेताओं के लिए भी एक सबक है जो जातीय जनगणना का राग तो बहुत अलापते थे, लेकिन दशकों तक सत्ता में रहने पर उनके दल इस मुद्दे पर कंबल ओढ़कर सो जाते थे। जाति भारतीय राजनीति की सच्चाई है और जातीय जनगणना इसकी धुरी। लोकतंत्र इससे मज़बूत होगा। ज़मीनी राजनीति के धुरंधर नेता मोदी जी इस ज़मीनी सच्चाई से वाक़िफ़ हैं। उन्होंने अपने इस फ़ैसले से देशवासियों का ह्रदय छू लिया है। उनको ह्रदय से आभार !!
दिल्ली -मोदी कैबिनेट का फैसला -असम - मेघालय को मिलेगा फ़ायदा-
सिलचर से शिलांग और शिलांग से सिलचर एक बड़ी परियोजना हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे जो मेघालय और असम को जोड़ता है उसे मंजूरी मिली है,इसकी अनुमानित लागत 22,864 करोड़ रु. है !!
****
चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है !!