उत्तर प्रदेश देवरिया
इनपुट:सोशल मीडिया
देवरिया उत्तर प्रदेश:---बकरीद के मौके पर यूपी के देवरिया से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बकरे की कुर्बानी देने की बजाय खुद की कुर्बानी दी है। शख्स ने गला रेतकर खुद की कुर्बानी दी, जिसके बाद वह एक घंटे तक तड़पता रहा। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ईश मुहम्मद ने खुद का गला रेतने से पहले गांव की मस्जिद में नवाज भी अता की और वहां मौजूद सभी लोगों से मिला। इसके बाद घर आकर उसने अल्लाह को याद किया और गला रेतने से पहले एक लेटर भी लिखा। इसके बाद उसने अपना गला रेत लिया। लेटर में ईश मोहम्मद ने लिखा, 'इंसान अपने घर में बकरे को बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है। वो भी जीव हैं। कुर्बानी करनी चाहिए। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना। किसी से डरना नहीं है। जिस जगह खूंटा है, उसी जगह पर मेरी कब्र होना चाहिए।'