Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सुपरटेक घोटाले की जांच में अब पुलिस बल का सहारा लेगी CBI

    उत्तर प्रदेश लखनऊ
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    लखनऊ:---देश की चर्चित रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड से जुड़े लगभग 9 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पुलिस महानिदेशकों (DGPs) से फोर्स की मांग की है।

    सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई इन दोनों राज्यों की पुलिस टीमों को शामिल करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि एजेंसी की रडार पर आने वाली अधिकांश परियोजनाएं एनसीआर (NCR) क्षेत्र में स्थित हैं।

    जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई पहले ही इस घोटाले में सात प्रारंभिक जांच (PEs) दर्ज कर चुकी है। अब जांच को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई ने यूपी डीजीपी को पत्र भेजकर कुल 52 पुलिस कर्मियों की मांग की है —
    जिसमें 12 डिप्टी एसपी, 20 इंस्पेक्टर, 10 महिला कॉन्स्टेबल/हेड कॉन्स्टेबल और 10 पुरुष कॉन्स्टेबल/हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

    सीबीआई की मांग पर पुलिस मुख्यालय के स्थापना बोर्ड ने सभी जोन और रेंज स्तरों पर पत्र भेजकर प्रतिनियुक्ति के इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए स्पष्ट मानक भी निर्धारित किए गए हैं।

    इस कदम को सुपरटेक घोटाले की जांच को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे हजारों करोड़ के इस रियल एस्टेट घोटाले की परतें जल्द खुलने की उम्मीद है।

    Bottom Post Ad

    Trending News