Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Election:बिहार चुनाव पर आज बड़ी घोषणा संभव, मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजरें टिकीं



    बिहार पटना 
    इनपुट:सोशल मीडिया 
    पटना :--बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

    चुनाव आयोग की टीम बीते कई दिनों से राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को लेकर गहन समीक्षा कर रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, मतदाता सूची के अद्यतन और आदर्श आचार संहिता के पालन पर विस्तृत चर्चा की है।

    सूत्रों के अनुसार, आयोग ने धनबल और बाहुबल के प्रभाव को रोकने के लिए सख्त निगरानी तंत्र तैयार किया है। पुलिस, प्रशासन और प्रवर्तन एजेंसियों को मिलकर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    Bottom Post Ad

    Trending News