Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    स्व0 विमल कुमार पाठक की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--दुनिया से चले जाने के बाद भी इंसान के विचार और कर्म लंबे समय तक याद बनकर लोगों के मानस पटल पर छाए रहते हैं। उक्त बातें दुबहर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह 'पुन्ना' ने प्रधान संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगवा के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार पाठक के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। कहा कि स्व. विमल पाठक एक जिंदा दिल इंसान होने के साथ ही विकास पुरुष भी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगवा ही नहीं बल्कि अगल-बगल के ग्राम पंचायतों के विकास के लिए तत्पर रहते थे। आज उन्हीं की देन है कि नगवा सहित आसपास के गांव में बरसों से विवादित रास्ता सुगमता से बन गया। जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
     प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा के साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
     श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से आचार्य पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय, नेता मृत्युंजय तिवारी 'बब्लू, चंद्रप्रकाश पाठक, पप्पू सिंह,परिवहन मंत्री के भाई धर्मेंद्र सिंह,सपा नेता अनिल राय,अमित दुबे, परमात्मानंद पांडेय, पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, मुन्ना पाठक, सुनील सिंह, घनश्याम पांडेय, अखिलेश चौबे, मोहन जी दुबे, छितेश्वर यादव, अशोक सिंह, शमीम अंसारी, विनोद गुप्ता, सभासद दद्दन यादव, प्रबंधक बृकेश कुमार पाठक, प्रदीप पाठक, पत्रकार रणजीत सिंह, गोविंद पाठक, अन्नपूर्णानंद तिवारी, चिरंतन गुप्ता, ब्रह्माशंकर पांडेय, सर्वजीत गिरी, भरत पाठक, खन्नु पाठक, ब्रजेश पाठक, ओमप्रकाश पांडेय, केके पाठक, बब्बन विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक धीरेंद्र शुक्ला, प्रेमजी चौबे, शिक्षक त्रिभुवन यादव, कविता उपाध्याय, फौजी अंगद सिंह, हीरालाल यादव, कल्लू पाठक, अनिल पाठक, रमन पाठक, सनी सिंह, नीरज प्रताप सिंह, रविंद्र पाल मुखिया रविंद्र पाल मुखिया, विक्की सिंह, महेंद्र मिश्र, निर्मल पाठक, सुशील पाठक, प्रताप पाठक, रितिक कुमार पाठक, संजय प्रसाद सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News