Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पास्को एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त को दुबहर पुलिस ने किया गिरफ्तार


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- पास्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दुबहर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर में किया गिरफ्तार। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया। 
    थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि रंजीत कुमार पुत्र राम सिंह निवासी सरवां, थाना सिधौली, जनपद सीतापुर ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर फरार चल रहा था। मंगलवार को दुबहर में मुखबिर से सूचना मिली कि पास्को एक्ट का आरोपी दुबहर चट्टी पर मौजूद है और वह  कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसके माता-पिता को सौंप दिया। 
    फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश विश्वकर्मा, एवं कांस्टेबल अरुण यादव रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News