Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    संत निरंकारी मिशन द्वारा जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--संत निरंकारी मिशन की बलिया शाखा के तत्वावधान में शनिवार को नगवां स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक के निकट मैदान पर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हेतु ट्रायल मैचों का आयोजन किया गया। इन ट्रायल मैचों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारना और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना था।
    इस ट्रायल प्रक्रिया में विभिन्न खेलों के लिए पंजीकृत 146 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल कुशलता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खोखो और एथलेटिक्स जैसे खेलों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल प्रक्रिया के पश्चात क्रिकेट मैच में कुल 48 खिलाड़ियों में से 22 का चयन किया गया। इसी प्रकार कबड्डी में 33 खिलाड़ियों में से 14, वॉलीबॉल में 25 खिलाड़ियों में से 5, एथलेटिक्स में 25 खिलाड़ियों में से 2 तथा बैडमिंटन में 15 खिलाड़ियों में से 03 एवं अन्य का चयन किया गया।
     संयोजक आर.के. सिंह ने बताया कि इन खेलों का आयोजन केवल शारीरिक दक्षता के लिए ही नहीं, बल्कि 'स्थिर मन' और 'सहज जीवन' के आध्यात्मिक संदेश को खेल भावना के साथ जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना और आगे लाने पर जोर दिया। उद्घोषक की भूमिका में दिलीप महात्मा रहे।
     इस सफल आयोजन में सेवादल संचालक मुन्ना चौहान, शिक्षक राजकुमार और महात्मा राजेश का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र महात्मा, संजय गुप्ता, सरल महात्मा, अविनाश गुप्ता, जीउत प्रसाद, संतोष साहू सहित मिशन के अनेक श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News