Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    रामकथा में बोले अयोध्या के संत : "रामचरितमानस के श्रवण से ही संभव है जीवन में सुख-शांति"


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर,बलिया:--शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी, अखार ढाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के छठवें दिन सोमवार की देर शाम श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक संत पंडित अरविंद तिवारी ने रामकथा की महिमा का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया।
    कथा के दौरान पंडित अरविंद तिवारी ने जीवन में धर्म और ग्रंथ की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान भगवान की कथा में मनुष्य की समस्त समस्याओं का हल निहित है। इसे केवल श्रद्धापूर्वक सुनने और आत्मसात करने की आवश्यकता है। प्रत्येक गृहस्थ के घर में 'रामचरितमानस' की प्रति अवश्य होनी चाहिए। परिवार के साथ नियमित इसका पाठ करने से न केवल भक्ति बढ़ती है, बल्कि घर में सुख-शांति का वास होता है।कथावाचक ने सुंदरकांड का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति करने वाले भक्तों को कभी भी बाधाओं या दुखों का सामना नहीं करना पड़ता।

    सोमवार की कथा के मुख्य यजमान जमुआ निवासी विनोद सिंह, हीरालाल प्रसाद, सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह और मुकेश सिंह रहे। जिन्होंने सपरिवार व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा श्रवण करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीकांत सिंह, उदय नारायण सिंह, वशिष्ठ मिश्रा, मनजीत सिंह, संतोष मिश्रा, प्रधान धर्मेंद्र यादव, केडी सिंह, शिक्षक त्रिभुवन यादव, वीरेंद्र चौबे, बच्चन जी प्रसाद, अशोक गुप्ता, लल्लन यादव, मुनचुन सिंह, बब्बन साहनी, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News