Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक के पूर्व निकाली गई भव्य कलश, शोभा यात्रा


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर,बलिया:-- क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव में महुआ बाबा के पावन स्थान पर चार दिवसीय शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक महोत्सव के पूर्व सोमवार की सुबह महुआ बाबा स्थान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रातः काल गांव एवं क्षेत्र की महिलाएं व श्रद्धालु पुरुष कलश लेकर ओझवलिया गंगा घाट पर पहुंचे। जहां मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा गया। गंगा घाट से कलश लेकर श्रद्धालु गण कई गांवों का भ्रमण करते हुए महुआ बाबा के पावन स्थल पर पहुंचे। जहां देवी देवताओं के जयघोष से यज्ञ स्थल गुंजायमान हो उठा।
     कलश यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। गांव का कोना-कोना भगवा पताकाओं व तोरण द्वारों से सजाया गया है। इस महायज्ञ के मुख्य यजमान ग्राम के राम चन्द्र यादव होंगे। वहीं अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को शिव महिमा का रसपान कराने के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय के द्वारा किया जाएगा।
     आयोजक मंडल के लोगों ने बताया कि 21 अप्रैल मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेद पूजन व जलाधिवास का कार्यक्रम संपन्न होगा। आचार्यों की टोली स्वस्तिवाचन करेगी और वातावरण शिवमय हो जाएगा।  22 अप्रैल बुधवार को वेदी पूजन का विशेष विधान है। इस दिन अन्न, वस्त्र, फल, धूप, औषधि, मिष्ठान से पूजन के बाद नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। देर शाम शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
    23 अप्रैल गुरुवार को वेदी पूजन के साथ मूर्ति न्यास और प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके तुरंत बाद वैदिक रीति से रुद्राभिषेक किया जायेगा। उसी दिन सायं 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व सदस्य जिला पंचायत बलराम यादव अपना विशेष सहयोग दे रहे है। युवाओं की टोली साफ-सफाई, टेंट, लाइट और जल व्यवस्था में दिन-रात जुटी हैं।
    निकाली गई कलश शोभा यात्रा में मोहन यादव, अखिलेश  प्रताप सिंह मिंटू, दिनेश चौबे, कल्याण सिंह, लक्की सिंह, पिंटू पांडेय, रामदेव यादव, पप्पू यादव, जेपी गुप्ता, मटर वर्मा, पप्पू यादव, अनिल यादव, विनय, मनीष, गुड्डू, आशीष, रोहित, राजेश यादव, परशुराम यादव, अजय, अमित सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News