Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भारतीय मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न : नई कार्यकारिणी गठित : सहदेव चौबे बने अध्यक्ष


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- नगर के भृगु आश्रम स्थित नागा जी शिशु मंदिर में भारतीय मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने नई कार्यकारिणी की घोषणा किया।जिसमें दिवाकर तिवारी को संरक्षक तथा सहदेव चौबे को अध्यक्ष चुना गया।
    उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः दीपक सिंह, अशोक सिंह और महेश दत्त तिवारी निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर अंजना तिवारी, उप मंत्री के रूप में बृजेश तिवारी, संयुक्त मंत्री के रूप में राजेंद्र मिश्रा, कार्यालय मंत्री के रूप में प्रदीप राय तथा कोषाध्यक्ष के रूप में रंजन तिवारी चुने गए। सदस्य के रूप में निर्मल, राजकुमार, दुर्गेश, सुमित उपाध्याय, सर्वानंद सिंह, मनोज तिवारी, पुनीता सिंह और रिंकी ठाकुर का चयन किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बीएमएस विशेश्वर राय और प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विशेश्वर राय ने अपने संबोधन में कहा कि जिस देश का श्रमिक सशक्त होता है, उस देश को कोई कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मजबूती ही देश की मजबूती है तथा त्याग, तपस्या और बलिदान भारतीय मजदूर संघ की पहचान हैं। प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने कहा कि संघर्ष की प्रवृत्ति को आत्मसात कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। वर्तमान समय में मजदूरों के हित प्रभावित हो रहे हैं और सरकार व मजदूरों के बीच नौकरशाही का बढ़ता हस्तक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना लोकतंत्र की खूबसूरती है।
    अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सहदेव चौबे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ संगठित होकर मजदूरों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया, जबकि आभार अनिल कुमार शुक्ल, विभाग प्रमुख आजमगढ़, ने व्यक्त किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News