Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मंगल पांडेय राष्ट्र भक्ति के साथ सच्चे गो सेवक भी थे : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक शहीद मंगल पांडेय की जन्मस्थली नगवां में गुरुवार को आदिगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज। शहीद स्मारक परिसर में पहुंचकर मंगल पांडेय की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान स्वामी जी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद मंगल पांडेय भी 1857 में गौ हत्या के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई थी। उन्होंने गाय की चर्बी लगी कारतूस को चलाने से इनकार कर दिया था। मंगल पांडेय सच्चे देश भक्त थे। मैं उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पूज्य शंकराचार्य एवं उनके साथ आए सभी सन्यासियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
     स्मारक समिति के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब कोई जगद्गुरु शंकराचार्य इस पावन धरती पर पधारे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी जिस महान उद्देश्य को लेकर निकले हैं, उसमें बलिया निश्चित रूप से पूरे देश को एक नई दिशा देने का काम करेगा।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्वामी जी ने जन-जागरण की जो मशाल जलाई है, उसकी शुरुआत हो चुकी है। यदि शीघ्र ही गौ-हत्या पर कड़ा अंकुश नहीं लगा, तो यह जन-उत्साह एक बड़े आंदोलन का रूप लेगा। इस अवसर पर पंडित श्रीधराचार्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, सुजीत सिंह, विजय शंकर तिवारी, सुनील पाठक, लक्की सिंह, हरेराम पाठक लालू , आशुतोष पाठक 'पालू', हरिशंकर पाठक, गायक पप्पू पांडेय, सुशील पाठक, कल्लू पाठक, विजय शंकर यादव, गायक राजेश पाठक, गिरधर पाठक, टिंकू पाठक सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
    उधर शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी ढाला पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का जमकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सपा नेता भानु दुबे, धनजी यादव, आशुतोष ओझा, राधेश्याम यादव, श्रीकांत गिरी, हरेराम सिंह, राजकुमार गिरी, ओमशंकर पाल, रविंद्र पाल मुखिया, राहुल मिश्रा, दिनेश यादव, नितेश गिरी, बच्चा यादव,दुबहड़ पुलिस,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News