Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों के बीच किया फल वितरण


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को दुबहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के बीच फल वितरण कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशभर में प्रेम, सद्भावना और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उनके जन्मदिन को जनसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया गया।
    इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन आम लोगों, गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित है। उनके जन्मदिन को उत्सव के बजाय सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मरीजों के बीच फल वितरण कर हमने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। आगामी दिनों में भी विभिन्न जनहित और सेवा कार्यों के माध्यम से पूरे सप्ताह राहुल गांधी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार पासवान, अजीत यादव, रवि यादव, रवि शर्मा, शिव शंकर वर्मा, मनजीत पासवान, जितेंद्र पासवान सहित कांग्रेस पार्टी के चुनाव मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News