Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    "नियमित खान पान संयमित जीवन शैली से टीवी को हराना आसान": जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में विकास भवन स्थित सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा शुक्रवार को किया गया।
    इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना टीबी मुक्त भारत हो अपना। टीबी को हराने के लिए पोषण पोटली का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा किया जा रहा है, इसका इस्तेमाल जरूरतमंद रोगी नियमित रूप से हर हाल में करें। उन्होंने कहा कि टीवी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, नियमति खान पान के साथ दवाइयों का सेवन करने से टीबी को हराया जा सकता है। बतलाया कि टीवी मरीजों के साथ हम सबको अपनत्व का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने क्षय रोगियों के साथ वार्तालाप भी किया।
    मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि टीबी को हराने के लिए जन जागरूकता नितांत आवश्यक है। कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था द्वारा बहुत ही पुनित कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा पोषण पोटली में दिये गए सामानों की जानकारी दी तथा यह भी बताया की दिये गए पौष्टिक आहार का उपयोग कब और कैसे करें।
    इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ सचिव डॉ0 मंजू रानी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 साकेत बिहारी, डॉ0 पंकज ओझा, केके पाठक, अनुराग, आशीष, अवनीश, अभिषेक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News